निबंधन विभाग का सर्वर डाउन, जनता और अधिवक्ता परेशान

बाराबंकी - जिले के फतेहपुर निबंधन कार्यालय में आए दिन सर्वर डाउन होने से आम जनता के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

लाखों रुपए की स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री शुल्क जमा करने के बाद भी लोगों को बुनियादी सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। सर्वर की धीमी गति और बार-बार बंद होने से एक-एक रजिस्ट्री के लिए कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

अधिवक्ताओं का कहना है कि IGRS पोर्टल सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लगभग ठप रहता है।कभी कभी 4 बजे तक टोकन मिलने के बाद भी घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी हो रही है बल्कि सरकारी राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। मुख्य समस्या वृद्ध और बीमार लोगों की है 

पीड़ितों ने रिपोर्टर के द्वारा जिलाधिकारी और निबंधन महानिरीक्षक से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। जनता का सवाल है की सरकार अपनी ज़िम्मेदारी कियूँ नहीं तय कर रही  अगर किसी को जल्दी है तो वह किया करे 
कोई अधिकारी जनता की समस्याओ को देखने वाला नहीं,

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.