मोहम्मदपुर खाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी,सूरतगंज : जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को उनके घर के बाहर से पुलिस टीम ने दबोचा लिया। पुलिस के अनुसार, थाना मोहम्मदपुर खाला में दर्ज मु0अ0सं0 184/2026 में धारा 376, 323, 506 भादवि तथा 5(एल)/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त तसव्वर पुत्र रमजान तथा रमजान पुत्र इस्माईल, निवासी ग्राम मौंसण्डी, थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी को पुलिस टीम ने मंगलवार को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं अन्य पुलिस थानों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना माती: पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों ललित रावत और शुभम रावत को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP32PT5943) और एक सैमसंग स्मार्टफोन बरामद हुआ। पूछताछ में बाइक को 10 अगस्त को खसपरिया क्षेत्र से चोरी करने की जानकारी सामने आई।थाना बड्डूपुर: पुलिस ने वांछित अभियुक्त नयुम उर्फ नय्यूम पुत्र प्यारे, निवासी टड़वानानकारी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। थाना कुर्सी: पुलिस ने वांछित अभियुक्त शमशेर यादव पुत्र स्व. बुद्धा, निवासी निगोहा मजरे निन्दूरा को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर: पुलिस टीम ने धारा 87 बीएनएस से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की। थाना माती: पुलिस ने 10 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की। अभियान में कुल कार्रवाई बाराबंकी पुलिस के अनुसार, सोमवार व मंगलवार को चलाए गए अभियान में कुल 03 वारंटी और 11 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जबकि 41 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.