जन्मजात कटे होंठ-तालू के 11 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर में सोमवार को जन्म से कटे होंठ एवं कटे तालू के मरीजों के लिए निःशुल्क पंजीकरण एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 19 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें 11 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दीकी एवं डॉ. देव प्रताप सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को आयोजित शिविर में जन्मजात कटे होंठ एवं कटे तालू से प्रभावित बच्चों की जांच कर आवश्यक उपचार के लिए पंजीकरण किया गया। चिन्हित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन एवं सम्पूर्ण उपचार लखनऊ के हेल्थ सिटी अस्पताल में कराया जाएगा। चिकित्सकों ने बताया कि स्वस्थ बच्चे की मुस्कान उसके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी उद्देश्य से अमेरिका के स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के निदेशक डॉ. वैभव खन्ना, डॉ. आदर्श कुमार तथा हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शिविर में मरीजों की जांच के साथ परिजनों को उपचार प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल रहा।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.