बारा वफात त्यौहार को लेकर बदोसराय में पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

सिरौलीगौसपुर - बाराबंकी बारा वफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोतवाली बदोसराय परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने की, जबकि पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत के संयोजन में अधिकारियों ने पर्व को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र से आए संभ्रांत लोगों से अपील करते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बारा वफात का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए। उन्होंने लोगों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सरोज ने भी उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में निसार मेंहदी,औन मियां,अकरम अंसारी,शिबली मियां,पप्पू अंसारी सहरी,माजिद हासमी,हस्सान रजा,मोहम्मद सलमान किन्तूर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.