प्रशिक्षु आईएएस ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
मसौली - बाराबंकी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी विद्यांशु शेखर झा ने बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र सफदरगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई तथा छह माह की अवस्था पूर्ण करने वाले दो बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषाहार वितरित किया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित सभी बच्चों को मौसमी फलों का वितरण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों नित्या तिवारी उमा शुक्ला और कमला से केंद्र पर लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा अभिलेखों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध वजन मशीन एवं स्टेडियोमीटर से बच्चों के वजन और ऊंचाई का मिलान किया। बच्चों के लिए कराई जा रही विभिन्न गतिविधियों को देखा और स्वयं भी उनमें शामिल हुए। बच्चों की गतिविधियों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।बच्चों द्वारा किए गए कार्यों के पोर्टफोलियो सैम मैम बच्चों की स्थिति एवं उनकी देखभाल की जानकारी लेते हुए नियमित गृह भ्रमण और फॉलोअप करने के निर्देश दिए। केंद्र पर लगी एलईडी के माध्यम से बच्चों को दी जा रही पूर्व प्राथमिक शिक्षा तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा की उन्होंने सराहना की। आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रदर्शित पोषाहार से तैयार सामग्री को भी उन्होंने खाकर देखा। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित विभागीय भवन में संचालित तीनों केंद्रों के बच्चों को प्रतिदिन केंद्र पर आने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी ने पंचायत भवन सफदरगंज में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने एएनएम एवं आशा बहू से लाभार्थियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीकान्ती द्वारा लगाए गए पोषण स्टॉल का भी निरीक्षण किया। एमआर टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी मिलने पर उन्होंने सफदरगंज गांव की बड़ी मस्जिद स्थित मदरसे में पहुंचकर प्रधानाध्यापक शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों से टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने आगामी सत्र में पांच से दस वर्ष तक के अधिक से अधिक बच्चों को एमआर का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र रहरामऊ का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय रहरामऊ के प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी पढ़ाई सहित अन्य विषयों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी मसौली विशाल यादव, मुख्य सेविका मीनू देवी, बीपीएम अखिलेश पटेल, ब्लॉक कोआर्डिनेटर अंकित वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.