उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने सौंपा 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन

मसौली/ बाराबंकी : बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जनपद बाराबंकी के पदाधिकारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक को सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण और लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष नीरज पांडे, जिला मंत्री पवन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, मंडल उपाध्यक्ष संदीप कुमार, मंडल संगठन मंत्री श्रवण कुमार, कार्यकारी जिला मंत्री अभिषेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सिरौली गौसपुर धर्मेंद्र कुमार, संदीप कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं साथी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.