ग्राम सादामऊ में मिशन शक्ति टीम ने बहू बेटी सम्मेलन के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

मसौली बाराबंकी :  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे बहू बेटी सम्मेलन एवं महिला जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम सादामऊ में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा बाल विवाह पॉक्सो एक्ट गुड टच बैड टच साइबर क्राइम यातायात नियमों तथा मिशन शक्ति केंद्र के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 साइबर हेल्पलाइन 1930 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 एंबुलेंस सेवा 108 तथा स्वास्थ्य सेवा 102 का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही महिलाओं को सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम द्वारा जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने मौके पर मौजूद महिलाओं एवं ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तो ग्रामीणों ने बताया कोई समस्या नहीं है। बहु बेटी सम्मेलन अभियान में उपनिरीक्षक रामजी पाल, आरक्षी अतुल वर्मा, महिला आरक्षी सविता एवं महिला आरक्षी ज्योति मौजूद रहीं।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.