फतेहपुर-सिहाली मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल

बाराबंकी - फतेहपुर-सिहाली मार्ग पर गुरुवार को बड़ी नहर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार जितेंद्र (25), रामराज (25) और अर्जुन (19) घायल हो गए। टक्कर के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। तीनों युवक एक ही बाइक से सिहाली से तिलरन लौट रहे थे। बड़ी नहर के पास सामने से तेज रफ्तार में आई बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया।

चिकित्सक डॉ. हिमांशु ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि घायलों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत सामान्य है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे 

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.