ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने तीन ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की जानी हकीकत

मसौली, बाराबंकी : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी विद्यांशु शेखर झा ने शुक्रवार को क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने आजीविका मिशन के तहत संचालित टीएचआर प्लांट ग्राम पंचायत करपिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय तथा ग्राम पंचायत चंदवारा के पंचायत भवन और वीबीजी रामजी योजना के तहत कराए जा रहे तालाब खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। टीएचआर प्लांट पहुंचकर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित इकाई में तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता पैकेजिंग भंडारण व्यवस्था और स्वच्छता मानकों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से उत्पादन प्रक्रिया कच्चे माल की उपलब्धता तैयार उत्पादों की गुणवत्ता तथा वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत करपिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की साफ सफाई शिक्षण व्यवस्था एवं पठन पाठन की स्थिति की जानकारी ली तथा छात्र छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ग्राम पंचायत चंदवारा पहुंचकर पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय सार्वजनिक शौचालय आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया। इसके बाद मगरसी तालाब पर वीबीजी रामजी योजना के तहत चल रहे खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्य कर रहे मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा उनके साथ अपने अनुभव साझा किए। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रधान से गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर एडीओ आईएसबी मदन गोपाल कनौजिया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार जायसवाल, तकनीकी सहायक अजय कुमार वर्मा, पंचायत सचिव शिवकुमार, रोजगार सेवक प्रभा,वार्डन डाक्टर विभा मिश्रा,आरती मिश्रा,नीतू सिंह, कहकशां बानो, विनोद मिश्रा, विजय राय साहब,नाहिद,आनन्द यादव,सहित ग्राम पंचायत सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.