23 अगस्त को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में सजेगा ताइक्वांडो का महासंग्राम

बाराबंकी : जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने और युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जा रहा है।23 अगस्त 2026 को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, बाराबंकी में होने वाली इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अलग-अलग आयु और भार वर्गों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।बाराबंकी में ताइक्वांडो को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीत चुके सतीश चौहान का कहना है कि जिले के खिलाड़ियों को लगातार बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।उनका लक्ष्य है कि बाराबंकी के खिलाड़ी कड़ी मेहनत के दम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करें और बाराबंकी के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें।चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के बीच क्युरोगी और पूमसे की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ी अपने कौशल, तकनीक और फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन सचिव जितेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बाराबंकी और अवध क्षेत्र की ताइक्वांडो प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। ताकि खिलाड़ी भविष्य की राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर सकें।खिलाड़ियों के साथ अभिभावक और प्रशिक्षक भी रहेंगे मौजूद। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके प्रशिक्षक और अभिभावक भी मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।आयोजन समिति ने जिले के खेलप्रेमियों और आमजन से अपील की है कि वे प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। आयोजन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा प्रतियोगिता की तैयारियों और आयोजन को लेकर इंद्र प्रताप सिंह, प्रशिक्षक, नितेश सिंह, मनीष दत्त, विकास वर्मा, राहुल मौर्य,साधना शर्मा,शिवांगी शुक्ला,चारु वर्मा,अमित पांडे,शरद कुमार, संजीव शर्मा, अनिल मौर्य, संतोष कुमार, तुषार विश्वकर्मा, शिवेन्द्र रस्तोगी, अभिषेक मौर्य और श्याम सुंदर सहित अन्य लोगों ने विस्तृत चर्चा की। कुल मिलाकर 23 अगस्त को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में ताइक्वांडो के युवा खिलाड़ियों का जोश, जुनून और जज्बा देखने को मिलेगा। अवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 न सिर्फ खिलाड़ियों के कौशल की परीक्षा होगी, बल्कि बाराबंकी की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच भी साबित होगी।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.