चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण
मसौली बाराबंकी : विकास खंड मसौली की दो ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को सुना गया तथा कई प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्राम पंचायत सतविसावां में दिनेश वर्मा ने राशन कार्ड तथा अतुल कुमार ने परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत सचिव आनंद सिंह ने राशन कार्ड का सत्यापन करने के साथ ही परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराई।दोनों प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण होने से ग्रामीणों को राहत मिली। वहीं ग्राम पंचायत धरौली में नौमीलाल और लल्ला राम ने परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम पंचायत सचिव कमल किशोर ने दोनों ग्रामीणों को मौके पर ही परिवार रजिस्टर की नकल बनाकर उपलब्ध करा दी। चौपाल में मौके पर समस्याओं का समाधान होने पर ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.