एक सप्ताह पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल युवक का इलाज के दौरान मृत्यु

मसौली बाराबंकी :  एक सप्ताह पूर्व मार्ग दुर्घटना मे घायल 44 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा निवासी 44 वर्षीय लल्लू मौर्य पुत्र राम नाथ मौर्य गत 14 अगस्त को अपने पुत्र ऋषभ मौर्य के साथ बाईक नंबर यूपी 32 एल पी 9398 से यूरिया खाद लेकर घर वापस लौट रहे थे 

कि जहागीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भयारा मे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी 

जिसमे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये थे घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया था 

हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया था जहा पर इलाज के दौरान लल्लू की मृत्यु हो गयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

रिपोर्टर :  सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.