बाराबंकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन को हटाने की मांग, फतेहपुर बार एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर : बाराबंकी  आज दि बार एसोसिएशन तहसील फतेहपुर-बाराबंकी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग-पत्र उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह के माध्यम से सौंपा है। दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचन्द्र पाल और महामंत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि BCI के मनमाने रवैये से अधिवक्ताओं के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि देश में छात्र संगठन, सरकारी कर्मचारी, IAS/IPS संगठन, किसान और श्रमिक संगठन अपनी मांगों के लिए हड़ताल और धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन अधिवक्ताओं से पिछले 4 महीनों से यह अंडरटेकिंग ली जा रही है कि वे हड़ताल नहीं करेंगे। जबकि स्थानीय न्यायिक और प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए अधिवक्ताओं के पास हड़ताल ही एकमात्र रास्ता बचता है। इस मुद्दे पर BCI चेयरमैन की चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए हैं।

मुख्य मांगें:

1.  अधिवक्ताओं की समस्याओं को रखने और हड़ताल करने के मौलिक अधिकार को न छीना जाए।
2.  बार काउंसिल ऑफ इंडिया के वर्तमान चेयरमैन को तत्काल हटाकर नए चेयरमैन का चुनाव कराया जाए।
3.  BCI चेयरमैन को राज्यसभा सदस्य पद से भी हटाया जाए।

इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव नयन तिवारी,हरिनाम सिंह वर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा,अवधेश सिंह, सतीश वर्मा,  अवधेश श्रीवास्तव, पौरुष श्रीवास्तव, नफीस अहमद, अनीस अहमद,  के के  मिश्रा, सुशांत वर्मा, सत्यदेव गुप्ता, प्रभात वर्मा, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, गणेश शंकर मिश्रा,राम कृष्ण श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, मोहम्मद फहद,मोहम्मद अनवर, शहाबुद्दीन शेख, कफील अहमद तबरेज़ आलम सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य व अन्य सभी अधिवक्तागण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.