पीएचसी दादरा का उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण आरोग्य मेले का भी लिया जायजा
बाराबंकी - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादरा का उच्च अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण डॉ० पवन कुमार अरुण महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ डॉ० वंजना खरे महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ० शोभा मिश्रा महानिदेशक प्रशिक्षण एवं संयुक्त निदेशक तथा डॉ० कमलेश यादव ने किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० रंजन गौतम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के अधीक्षक डॉ० राधेश्याम गौड़ मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। ओपीडी लेबर रूम दवा कक्ष जांच कक्ष समेत विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ० नीलम चौधरी फार्मासिस्ट एएनएम संगीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने केंद्र पर संचालित सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों को दी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं आवश्यक व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया गया। केंद्र परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। उच्च अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के संचालन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर गुणवत्तापूर्ण और जनहितकारी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.