प्रेस क्लब फतेहपुर की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
बाराबंकी : प्रेस क्लब फतेहपुर की बैठक सोमवार को पटेल चौराहा स्थित स्काई रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक में प्रेस क्लब के आगामी कार्यक्रमों, पत्रकारों की समस्याओं और सामाजिक गतिविधियों में संगठन की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब फतेहपुर के अध्यक्ष नलिन कुमार निगम ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज में अग्रणी भूमिका निभाता है। पत्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज की समस्याओं को सामने लाने और आमजन की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में प्रेस क्लब की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के साथ ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महामंत्री अहमद सईद ने किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, उपाध्यक्ष हयातुर्हमान, संगठन मंत्री सचिन रावत, मंत्री नफीस अहमद, मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह, प्रवक्ता अजीत कुमार मौर्य, प्रचार मंत्री राघवेंद्र मिश्रा, प्रवक्ता संजय कुमार सहित सदस्य मोहम्मद लुकमान, अजमत अली, रिजवान मुनीर, रंजीत रावत, बृजेश कुमार निगम, इंद्रजीत वर्मा, गुफरान अहमद, प्रियांशु मिश्रा, सत्यवान पाल और रजत मिश्रा मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने पर सहमति जताई।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.