संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों की, नगर जैदपुर पंचायत सभागार में बैठक

बाराबंकी :  संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत जैदपुर विधानसभा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों की, नगर पंचायत सभागार जैदपुर में एक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से श्री सी0पी0 जोशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ए0आई0सी0सी0 एवं सांसद तनुज पुनिया ममता चौधरी पी0सी0सी0 आरती बाजपेयी पी0सी0सी0 आदर्श त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित थे।जिसमें सी0पी0 जोशी जी ने कहा कि, किसी भी संगठन या समूह में जब तक जोश और लड़ने की क्षमता नही होती है वह किसी भी रूप में संघर्ष नही कर सकता। संगठन जब स्वस्थ वा ऊर्जावान होता है तो कोई भी लड़ाई जीती जा सकती है। संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत ही मेरा मकसद है कि, संगठन को स्वस्थ ऊर्जावान एवं लक्ष्य निर्धारित करना और बिन्दु को भेद देना ही संगठन की पहचान विजय ध्वज फहरा सकती है। जिसमें मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया ने संगठन को सम्बोधित करते हुये कहा कि, 2024 में जिस प्रकार संगठन ने अपनी क्षमता का भरपूर प्रयोग कर जनपद बाराबंकी लोकसभा 53 में विजय ध्वज फहराने का कार्य किया है जिसमें मुख्य रूप से कन्धे से कन्धा मिलाकर समाजवादी संगठन का भी भरपूर सहयोग मिला उसी प्रकार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को स्वस्थ और ऊर्जावान साथ ही संघर्षशील बनाने का कार्य ही संगठन सृजन अभियान का मकसद है।  जैदपुर विधानसभा के उपरान्त सांसद आवास ओबरी में एक बार पुनः वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का जिलाध्यक्ष के मुहिम पर श्री सी0पी0 जोशी/सांसद तनुज पुनिया/ममता चौधरी/आरती बाजपेयी /आदर्श त्रिपाठी/ने आखरी मुहिम लगाते हुये कहा कि जिले में संगठन पूर्णतया परिवर्तित होना है एवं जमीनी स्तर पर संगठन को ऊर्जावान स्वस्थ एवं संगठनात्मक तौर पे मजबूती प्रदान करना ही संगठन सृजन अभियान का लक्ष्य निर्धारित करना ही संगठन का मेन केन्द्र बिन्दु है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.