24 घंटे ओम नमः शिवाय जाप के बाद हुआ हवन पूजन भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मसौली/बाराबंकी : कस्बा मसौली के मोहल्ला इमलातर स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे तक ओम नमः शिवाय का जाप किया गया। जाप पूर्ण होने के बाद विधि विधान से हवन पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में मसौली, मूंजापुर, मोहल्ला बाजार, भूलीगंज, बुद्धीपुरवा, बड़ागांव, ज्योरी नौबस्ता सहित आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी और खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजक बालक यादव, मनोज यादव, मोहित हिंदू, रंजीत यादव, लाला यादव, इंद्रेश कुमार, सुधीर कुमार, बब्लू, राजेश, चंदराम, बलराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.