रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने DM को बांधी राखी
बाराबंकी : बुधवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाराबंकी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया, मसौली की बेटियों ने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह से मुलाकात कर अपने हाथों से बनाई राखी बांधी। बेटियों के इस स्नेह से माहौल भावुक और आत्मीय हो गया।डीएम ने भी बेटियों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा— “आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, बाकी जरूरतों की चिंता मुझ पर छोड़ दें। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय की समस्याएं भी खुलकर बताईं।हॉस्टल से एकेडमिक भवन तक इंटरलॉकिंग मार्ग और खेल मैदान में मिट्टी पटाई की मांग रखी। डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, बोर्ड परीक्षा में सफल कक्षा 10 की छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी, वार्डेन श्रीमती विभा मिश्रा, शिक्षिका श्रीमती आरती मिश्रा सहित केजीबीवी मसौली की बालिकाएं मौजूद रहीं।रक्षाबंधन पर डीएम और कस्तूरबा की बेटियों के बीच भाई-बहन जैसा यह अपनापन लोगों का दिल जीत रहा है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.