राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बाराबंकी में भव्य स्वागत की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय
बाराबंकी : राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बाराबंकी में भव्य स्वागत की तैयारी बैठक भाजपा कार्यालय भिटरिया में हुई।बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अवधेश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी,एवं अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में स्वागत के 5 प्वाइंट बनाए गये जिसमें,प्रथम स्वागत सफेदाबाद, चौपला,सफदरगंज, बघोंरा,अहमदपुर टोल प्लाजा, व भिटरिया पर होना सुनिश्चित हुआ। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ता राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम में पूरी तत्परता और समन्वय के साथ तैयारियों में जुट जाए।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करें। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा भुल्लन ने की।बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,विधानपरिषद सदस्य अंगद सिंह ,विधायक दिनेश रावत ,विजय आनंद बाजपेई,चेयरमैन जगदीश गुप्ता,जवाहर वर्मा,रिंकू सिंह,बृजेश रावत,रचना श्रीवास्तव उपस्थित रही,
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.