चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़ आंखों की जांच के साथ निःशुल्क ऑपरेशन का आश्वासन
मसौली बाराबंकी - थाना क्षेत्र के ग्राम मूंजापुर (विशाल नगर) स्थित संत कबीर अध्यात्म संस्थान आश्रम में रविवार को एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित करीब 366 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं वितरित की गईं।चिकित्सा शिविर का शुभारंभ परम पूज्य निष्ठा साहेब अवध प्रांत प्रचारक कौशल व भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा एवं प्रोफेसर एम.एल.बी.भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती की आरती के साथ किया। शिविर में विजयलक्ष्मी आई हॉस्पिटल की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की और आवश्यक दवाएं वितरित कीं। अस्पताल के संस्थापक डॉ0 विवेक वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान जिन मरीजों में ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई है उनका विजयलक्ष्मी आई हॉस्पिटल में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं बाराबंकी मुख्यालय से पहुंचे आर्या हॉस्पिटल के डॉ0 रोहित अग्रवाल ने हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। डॉ0 अनिकेत ने सर्जरी से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया। डॉ0 पूर्वी एवं डॉ0 शंख सर्जन ने भी मरीजों की जांच कर आवश्यक औषधियां वितरित कीं। शिविर में करीब 366 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न रोगों की जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।इस दौरान डॉ0 संदीप कुमार, डॉ0 दुर्गेश कुमार (कार्डियोलॉजिस्ट), सुनील कुमार, अमन वर्मा (इंटर्न फार्मेसी), सौरभ कुमार, मोहित वर्मा (ईसीजी विशेषज्ञ), अरुण कुमार शिब्बू, नितिन मौर्य सहित चिकित्सा टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अध्यक्ष सन्त आलोक दास व प्रांजल दास एवं नागेश वर्मा ने आश्रम में आये सभी चिकित्सकों एवं मरीजों का श्रद्धापूर्वक आभार प्रकट किया।
रिपोर्टर नफीस अहमद
No Previous Comments found.