केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकारों ने सरकारी नियुक्तियों को बंद कर पढे लिखे बेरोजगार

 बाराबंकी : देशभर से बहुचर्चित राम मंदिर निर्माण में भूमि खरीद से लेकर निर्माण तक चोरी और निर्माण के बाद मंदिर में चन्दा चोरी, संधियों ने की है। यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि लखनऊ से कानपुर एक्सप्रेस वे लागत लगभग 4500 करोड़ रुपये लगभग 90 कि०मी०, उद्घाटन के 10 दिन बाद सम्पूर्ण सड़क गड्डा एक्सप्रेस-वे में बदल गई है। बगैर प्रयोगशाला परीक्षण के पेट्रोल में इथेनाल की 20 प्रतिशत मिलावट करके करोडों वाहनों को बेकार करने का काम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नियंत्रित व प्रशिक्षित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे आयाम तोड़ दिये। नीट यूजीसी परीक्षा सहित सभी प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के पेपर लीक करवाकर संघियों ने अरबों रुपये जमा कर लिये है, उत्तर प्रदेश मे संधी विधायक बेदीराम पेपर लीक करवाने का सरगना है। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकारों ने सरकारी नियुक्तियों को बंद कर पढे लिखे बेरोजगार नौजवानों की मंडी देश भर में स्थापित कर दी है, जिससे बहुराष्ट्रीय व बड़ी कंपनियों को सस्ते दामों पर कर्मचारी मिल सकें हद तो यहां तक हो गई है कि इंजीनियर की तनख्वाह 9 से 10 हजार तक हो गई है। इन कम्पनियो के भ्रष्टाचार से अर्जित धन से भारतीय जनता पार्टी व संघ कार्यालय बनवा लिये है जिनकी कीमत कई लाख करोड रुपये है। पार्टी जनता से आव्हान करती आइये हम आप देश को भाजपा मुक्त, संघ मुक्त करने के लिए 01 सितम्बर 2026 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली चलें।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.