निषाद पार्टी ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा, 4 सूत्रीय मांगें रखीं
फतेहपुर - बाराबंकी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के निर्देश पर सोमवार को बाराबंकी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में निषाद समाज से जुड़ी 4 प्रमुख मांगे उठाई गईं:
जनगणना में अलग कॉलम की मांग - निषाद वंश की सभी पर्यायवाची जातियों को 'निषाद' कॉलम में दर्ज किया जाए और आगामी जनगणना में D.T. (Denotified Tribe) का कॉलम जोड़ा जाए।
SC आरक्षण की मांग - उत्तर प्रदेश में निषाद वंश की सभी उपजातियों को अन्य राज्यों की तरह अनुसूचित जाति (SC) की सूची में शामिल किया जाए।
शिक्षा-नौकरी में आरक्षण - महाराष्ट्र और पंजाब की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी विमुक्त जनजातियों को शिक्षा, सरकारी नौकरी और राजनीति में आरक्षण और पेंशन सुविधा दी जाए।
शहीद गांव की मांग - 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए निषाद वंश के वीरों के गांवों को 'आदर्श शहीद गांव' घोषित कर उनके परिवारों को स्वतंत्रता सेनानी जैसा सम्मान दिया जाए।
इस मौके पर पूनम देवी,शिव चंद,राम सजीवन,गजराज,सोनू,ओमकार,निषाद कश्यप,कैलाश,रामतेज,अमित,अमरेश,प्रकाश निषाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.