कस्बा बेलहरा में शानदार आल इंडिया नातिया मुशायरे का आयोजन
बेलहरा - बाराबंकी कस्बा बेलहरा में गत रात्रि एक शानदार आल इंडिया नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें नात-ए-नबी से पूरी महफिल रौशन हो गई।मुशायरे की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद अयाज ने की, जबकि संरक्षक के रूप में चेयरपर्सन प्रतिनिधि बेलहरा मोहम्मद अयाज खान रहे। संचालन प्रसिद्ध नाजिम आसिम काकोरवी ने किया। महफिल का आगाज मौलाना अब्दुल मतीन की तिलावत-ए-कुरान पाक से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरताज चौधरी, नसीम गुड्डू और मोहम्मद अकीक उर्फ पप्पू मलिक मौजूद रहे।
मुशायरे में देश के नामी शायरों ने हुजूर की बारगाह में अकीदत के फूल पेश किए -
अल्ताफ जिया मालेगांवी ने पढ़ा -
फूल मुस्कुराते हैं पत्तियां चमकती हैं, बागे मुस्तफा की सब डालियां चमकती हैं
असअद आजमी ने कहा -
असियां की तपिश में हूं रहमत का शजर दे दे, उड़ के मैं चला जाऊं मौला मुझे पर दे दे
अली बाराबंकवी ने सुनाया -
मुझसे मत पूछिए हैं कहां मुस्तफा, मैं जहां याद कर लूं वहां मुस्तफा
हस्सान साहिर, रिजवान जमाली, शराफत बिसवानी, कफील बिसवानी, जीशान जहांगीराबादी और अजीज मीरगंजवी ने भी अपने कलाम से खूब दाद बटोरी।
इनके अलावा कयामुद्दीन कयाम, नोमान अफजल, अंजुम रामपुरी, अब्दुल्ला जरौली और बदरुज्जमा जमाल ने भी नातिया कलाम पेश किया। इस मौके पर पत्रकार राजू खान, मोहम्मद अहमद, फिरोज, मोहम्मद सोहेल, जाहिद कुरैशी, सिराज जमाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में मुशायरे के संयोजक रिजवान जमाली ने सभी शायरों और श्रोताओं का शुक्रिया अदा किया।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.