फतेहपुर कोतवाली में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

फतेहपुर बाराबंकी :  भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फतेहपुर कोतवाली में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के लिए थाना परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर रूप को सजाकर नियमों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ की प्रसिद्ध विशाल जागरण पार्टी के भजन गायकों ने भक्ति भरे भजन गाकर लोगों का मन जीत लिया। मधुर भजनों से पूरा थाना परिसर भक्ति में लीन हो गया। भक्त देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे और कृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इस कार्यक्रम का खास आकर्षण अविनाश झांकी ग्रुप की सुंदर और आकर्षक झांकियां रहीं। भगवान श्रीकृष्ण के अलग-अलग रूपों और धार्मिक कहानियों पर आधारित झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ये लोग रहे मौजूद:
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया, , कोतवाल अमित प्रताप सिंह, मदन सिंह, उपनिरीक्षक फिरोज खान, प्रवीण शुक्ला, वीरेंद्र सिंह चौहान, रिषभ भदौरिया, सुरेंद्र पटेल, आलोक तिवारी, नसीम अहमद और हरेंद्र यादव सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी पहुंचकर भजन-कीर्तन और झांकियों का लुत्फ उठाया।
वहीँ पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार नलिन कुमार निगम, प्रियंक शर्मा, हयातुर रेहमान  सचिन कुमार ,  सर्वेश कुमार श्रीवास्तव,रिज़वान मुनीर,प्रियांशु मिश्रा, जावेद अख्तर, नफीस अहमद, 

जन्माष्टमी के इस आयोजन से फतेहपुर कोतवाली परिसर देर रात तक कृष्ण भक्ति में डूबा रहा। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.