पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य के पल्हरी भवन में हुई बैठक में जिले भर से मौर्य समाज के लोग हुए शामिल
बाराबंकी। मौर्य विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया। नाका पैसार स्थित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य के पल्हरी भवन में हुई बैठक में जिलेभर से मौर्य समाज के लोग शामिल हुए। बैठक के संयोजक राजकीय पॉलिटेक्निक महमूदाबाद के पूर्व विभागाध्यक्ष अवधराम मौर्य रहे। बैठक में परिषद के दिवंगत अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक परमानंद मौर्य के सामाजिक योगदान को याद किया गया। सर्वसम्मति से उनके ज्येष्ठ पुत्र अजय कुमार मौर्य को परिषद का अध्यक्ष चुना गया। रमाकांत मौर्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अधिवक्ता हरीश कुमार मौर्य को महामंत्री बनाया गया। राजाराम मौर्य, साधूराम मौर्य, बाबूराम मौर्य, त्रिभुवन मौर्य, अवधराम मौर्य और रमेश मौर्य को संरक्षक बनाया गया।
राकेश मौर्य (बहरौली), गोबिंद मौर्य और अयोध्या मौर्य उपाध्यक्ष बनाए गए। शिक्षक सुरेंद्र मौर्य कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा प्रमोद कुमार मौर्य, विनोद मौर्य, आशाराम मौर्य, जगतनरायन मौर्य, विजय मौर्य, सुभाष मौर्य, ओमकार मौर्य, सतीश, शैलेन्द्र मौर्य और जयराम मौर्य (ग्राम प्रधान मदारपुर) डॉ सुभाष मौर्य देशराज मौर्य पूर्व प्रधान समेत अन्य लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पदाधिकारियों को पूर्व ब्लॉक प्रमुख इक्ष्वाक मौर्य, सुनील मौर्य, दसरथ मौर्य डॉ. राजेश कुशवाहा, राहुल मौर्य, अमित मौर्य, जितेंद्र मौर्य, सहदेव मौर्य, सुशील मौर्य, रामकेवल, राजेश, ओम मौर्य, दिलीप, ब्रजेश मौर्य और डॉ. जुगल मौर्य समेत अन्य लोगों ने बधाई दी। बैठक के बाद लोगों ने दिवंगत परमानंद मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि परमानंद मौर्य ने समाज को संगठित करने और सामाजिक हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नई कार्यकारिणी ने समाज को एकजुट करने और परिषद के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.