सिलाई प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
मसौली/बाराबंकी : पंचायत भवन बड़ागांव में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित लाइवलीहुड कार्यक्रम के तहत चल रहे 45 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर का फाउंडेशन की राज्य समन्वयक नुजहत मलिक ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं को परखा और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से संवाद किया।राज्य समन्वयक नुजहत मलिक ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सिलाई प्रशिक्षण एक सराहनीय पहल है। यह कार्यक्रम केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है बल्कि महिलाओं को उनकी पहचान आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को बाजार की वर्तमान मांग के अनुरूप कौशल विकसित कराया जाएगा तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा जिससे वे आत्मनिर्भर बनने के साथ ही अपने परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर सिलाई मशीनों कटिंग हाउस सहित अन्य उपकरणों की उपलब्धता और प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं को भी परखा। इसी क्रम में महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर सभी को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, कार्यक्रम समन्वयक सौरभ मिश्रा, लाइवलीहुड कोऑर्डिनेटर दीपक यादव, पंचायत सहायक सैय्यदा बानो, फैजान खान, अभय सिंह, सीमा देवी, मास्टर ट्रेनर आरिफा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.