बनौक में एमएलसी अंगद सिंह ने गणमान्यजनों के साथ की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

बाराबंकी : आज लोकसभा बाराबंकी अंतर्गत विधानसभा रामनगर के ग्राम बनौक में उमेंद्र सिंह के निज निवास पर विभिन्न गणमान्यजनों के साथ सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह ने सहभागिता की। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों को लेकर उपस्थित लोगों के साथ आपसी संवाद किया गया। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी से योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्यजन एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.