किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर कोटवाधाम में हुई बैठक
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : क्षेत्र के किसानों की लंबित समस्याओं के समाधान और उनके हक-हकूक की लड़ाई को मजबूती देने के उद्देश्य से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कोटवाधाम में किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान श्याम मनोरथ रावत उर्फ रामू ने की, जबकि संचालन लवकुश शरण आनंद ने किया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके निराकरण के लिए संगठित होकर संघर्ष करने पर जोर दिया गया। इस दौरान चौधरी अनिल कुमार नीरवंशी ने स्वर्गीय रामदुलारे रावत के नाम पर ‘भारतीय बहुजन किसान समिति’ संगठन तैयार किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन के माध्यम से आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विनय कुमार सिंह दीपक, भगत, कालिका प्रसाद विश्वकर्मा, कविता यादव, गुड़िया देवी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.