चंद्रभान गुप्त स्मारक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

बाराबंकी : चंद्रभान गुप्त स्मारक विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के सम्मान में कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक तेज कुमार शुक्ला ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, संघर्ष, निष्ठा, मेहनत और देशप्रेम की प्रेरणादायक मिसाल है।साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और अपनी प्रतिभा व मेहनत के बल पर देश के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति के पद तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि कोई भी कार्य कठिन नहीं है, यदि उसे सच्चे मन, लगन और पूरी निष्ठा के साथ करने का प्रयास किया जाए। हमें सदैव अपने जीवन में उच्च लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का सम्मान किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य निशंक शुक्ला की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा केक खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन किया। कार्यक्रम में शिव शंकर शुक्ला, आनंद शुक्ला, दीनानाथ, उमाकांत शुक्ला, राजकुमार तिवारी, राजकुमार शुक्ला, गिरीश वर्मा, सुनील यादव, सुनील यादव, अनुपम शुक्ला समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.