फतेहपुर में एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर - जिला अस्पताल रेफर
फतेहपुर/बाराबंकी : फतेहपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। रसूलपनाह गांव के सामने रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान फतेहपुर कस्बे के मस्तान रोड निवासी असलम (35) पुत्र युसुफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि असलम रविवार शाम पैदल अपनी ससुराल रसूलपनाह जा रहा था। रसूलपनाह गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह बुढ़वल की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सक अवधेश कौशल ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक राम बाबू भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से घायल की हालत की जानकारी ली।
चिकित्सक अवधेश कौशल ने बताया कि असलम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.