मधुर व्यवहार के धनी आकाश मौर्य को भावपूर्ण विदाई

मसौली/बाराबंकी : मसौली थाना परिसर में सोमवार को कांस्टेबल आकाश मौर्य के जैदपुर थाने में स्थानांतरण पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब तीन वर्ष पांच माह तक थाना मसौली में अपनी उत्कृष्ट सेवा देने वाले आकाश मौर्य ने अपने व्यवहार कर्तव्यनिष्ठा और क्षेत्रवासियों के साथ मधुर संबंधों के चलते लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। विदाई के दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी समेत पुलिसकर्मियों ने माला पहनाकर आकाश मौर्य को विदाई दी और उनकी नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। थाना प्रभारी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आकाश मौर्य ने सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ किया। विदाई समारोह में उपनिरीक्षक सनत मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक विपिन सिंह, आरक्षी सुगम यादव, कांस्टेबल रामकुमार, संजय विश्वकर्मा, अतुल वर्मा, नीतिश सिंह, रत्नेश पांडे और राजकुमार समेत थाना मसौली का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।क्षेत्रवासियों ने आकाश मौर्य को उनकी नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह जैदपुर थाने में भी अपनी कार्यशैली और मधुर व्यवहार से लोगों का विश्वास जीतेंगे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.