दो वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल के बाद बेलहरा चौकी प्रभारी अरविंद पटेल को दी गई भावभीनी विदाई

बेलहरा (बाराबंकी) : दो वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल के बाद तबादला होने पर बेलहरा चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पटेल को बृहस्पतिवार को चौकी परिसर से भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर उनके कार्यों की सराहना की। चौकी से विदाई के बाद नगर पंचायत कार्यालय में भी उन्हें सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अयाज खाँ ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्यकाल को यादगार बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद पटेल ने बेलहरा में पुलिसिंग की एक नई परिभाषा गढ़ी है। गौरतलब है कि अरविंद पटेल ने अपने कार्यकाल में जर्जर बेलहरा चौकी को जिले की सबसे भव्य और आधुनिक चौकी में तब्दील कर दिया। इसके साथ ही चौकी परिसर में मंदिर का निर्माण कराकर आस्था और न्याय को एक साथ जोड़ा। उनके कार्यकाल में होली मिलन, ईद, बकरीद, मोहर्रम, जन्माष्टमी और मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा जैसे आयोजनों ने पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी को मिटा दिया।दो वर्षों तक क्षेत्र में सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए, जो उनकी सजगता और संवाद शैली का परिणाम है। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.