17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी सेवा संकल्प अभियान: सतीश शर्मा

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनसे लाभान्वित लोगों से संपर्क किया जाएगा।शुक्रवार को महमूदाबाद स्थित सद्भावना मंडप में दरियाबाद विधानसभा के पश्चिमी मंडल के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अभियान की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बूथवार जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। राज्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री पद तक सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस क्रम में प्रधानमंत्री की दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना के लिए घर-घर दीपक जलाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं, गरीबों तथा आमजन के हित में संचालित योजनाओं और किए गए कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करेंगे और सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में लोगों को बताएंगे। बैठक में जिला महामंत्री रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मंडल प्रभारी राजेश द्विवेदी, प्रशांत श्रीवास्तव, लोकेंद्र रावत सहित भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.