जनता दर्शन में एसडीएम ने सुनी फरियाद, दोनों पक्षों में कराया समझौता

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने शुक्रवार को आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में खलसापुर निवासी नंदलाल की पत्नी की भवानीगंज स्थित पैतृक भूमि से संबंधित शिकायत भी सामने आई। मामले में उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी बात सुनी और आपसी बातचीत के माध्यम से सुलह-समझौता कराया।

एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.