बीजेपी सरकार हर स्तर पर फेल है जब सरकार का कैबिनेट मंत्री धरना दे रहा है तो आम जनता का क्या हाल: गोप

बाराबंकी : जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र रामनगर के बुढ़वल चौराहे पर गोंडा जाते समय कल विनोद साहनी को पीट पीट कर हत्या किए जाने के कारण  उनके अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी के नेता राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप  गोंडा जा रहे थे जिन्हें भारी पुलिस बल लगाकर रोक दिया गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह सरकार हर स्तर पर फेल है जब सरकार का कैबिनेट मंत्री धरना दे रहा है तो आम जनता का क्या हाल होगा मेरी सरकार से मांग है कि जो भी मुलजिम है उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करे परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए यह पुलिस पूरी तरह से क्राइमरोक पाने में फेल है।पूर्व मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद,पूर्व मंत्र राकेश कुमार वर्मा जी,विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई,विधायक सुरेश यादव  सरताज चौधरी, डॉ विकास यादव,यासिर अराफात किदवई,पूर्व अध्यक्ष बहराइच लक्ष्मी नारायण यादव, फैज़ान किदवई,प्रभात सिंह,पूर्व प्रमुख हशमत अली गुड्डू,प्रीतम सिंह वर्मा, जिला सचिव अतीक चौधरी, बी डी खान, अमित सिंह,महमूद सिद्दीकी,मिर्जा उमर बेग,प्रभात सिंह देवसानी,मो फैज आलम,जफर अहमद,मो कलीम,कासिम एडवोकेट,रामवीर यादव,सुनील सिंह,मोनू सिंह,हर्षित यादव,रामवीर यादव,शिवेंद्र सिंह,रिशु मिश्रा,अभय सिंह,लक्ष्मण सिंह,अमित सिंह,धरमु यादव,राहुल सिंह,आकाश यादव, एवं  सैकड़ों  लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.