श्री कृष्ण जन्माष्टमी की अष्टमी पर बड़ागांव में धूमधाम से निकाला गया कन्हैया डोल

मसौली/बाराबंकी : जन्माष्टमी की अष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव में गाजे बाजे के साथ कन्हैया डोल धूमधाम से निकाला गया। डोल यात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के भक्त जयकारे लगाते हुए चल रहे थे जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कन्हैया डोल ग्राम बड़ागांव के पूरब टोला स्थित हनुमान मंदिर से उठाया गया जो बड़ी चौक, हरिजन बस्ती, मढ़ी टोला, नालीपार, मंझपटिया और बकसोर टोला होते हुए देर शाम पूर्वी मैय्या मंदिर पहुंचा। इसके बाद डोल यात्रा हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। डोल यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपनिरीक्षक आदित्य गौतम, राम नायक सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार सहित मसौली पुलिस फोर्स मौजूद रही। इस मौके पर राम खेलावन यादव, ननकऊ यादव, मनमोहन सैनी, राहुल कल्लूराम यादव, आकाश यादव, सूरज यादव, उत्तम, रामप्रताप, सुरजन मास्टर, सुशील यादव, प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, रमेश यादव, विजय कश्यप, दिलीप यादव, जगत वर्मा, राहुल यादव, अंकित यादव, नितिन यादव, बाबी यादव, शौरभ यादव सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.