मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंज उठा कोटवाधाम
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। श्री समर्थ जगजीवन दास बड़े बाबा के साप्ताहिक मंगलवार मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, यहाँ सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरण सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर व प्रसाद चढ़ाया और मनवांछित फल की प्राप्ति के साथ विश्व मानव कल्याण की कामना की। बड़े बाबा के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने “बड़े बाबा की जय” और “महतरिया साहेब की जय” के जयकारों से कोटवाधाम को गुंजायमान कर दिया।दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कोतवाली बदोसराय पुलिस के साथ महिला आरक्षियों की भी तैनाती रही। पुलिसकर्मी पूरे मेला क्षेत्र में निगरानी करते नजर आए।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.