गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने लोढेमऊ घाट का किया निरीक्षण
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने तहसीलदार एवं टिकैतनगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के साथ कस्बा टिकैतनगर में स्थापित गणेश प्रतिमा स्थलों तथा सरयू नदी के लोढेमऊ घाट स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।उपजिलाधिकारी राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ सबसे पहले कस्बा टिकैतनगर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं के स्थलों का जायजा लिया। इसके बाद सरयू नदी के लोढेमऊ घाट पहुंचकर विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि गणेश प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.