शिव मन्दिर पर रुद्राभिषेक व ॐ नमः शिवाय जाप के बाद भण्डारे का आयोजन

मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली बाजार स्थित शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक ॐ नमः शिवाय जाप और हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को मसौली बाजार स्थित शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक के साथ ॐ नमः शिवाय जाप शुरू हुआ जिसका मंगलवार को समापन किया गया। इसके बाद हवन पूजन हुआ। कन्या भोज और साधु संतों को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। आयोजक टिल्लू सोनी ने साधु संतों को अंगवस्त्र, दक्षिणा व पात्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। भंडारे में मसौली, भूलीगंज, कपिलनगर, बुद्धीपुरवा, बड़ागांव, ज्योरी, नौबस्ता और मसौली चौराहा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूड़ी सब्जी व बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान  हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस मौके पर आयोजक रमेश मिश्रा, लल्लू जायसवाल, पुजारी नीरज मिश्रा, पप्पू सोनी, संतोष सोनी, राजन सोनी, कमलेश मिश्रा, रिंकु कश्यप, सुमित कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.