भाकियू के 228वें मासिक रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान 20 लोगों ने कराया पंजीकरण जांच के बाद 15 रक्तदाता पात्र पाए गए

मसौली बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रत्येक माह की 15 तारीख को आयोजित किए जाने वाले महेंद्र सिंह टिकैत मासिक स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के तहत मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 228वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला अध्यक्ष हौसला प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।चिकित्सकीय जांच के बाद 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में आदित्य वर्मा, उमंग वर्मा, विशेष वर्मा, राजेश वर्मा, सुशील कुमार, चंद्रेश कुमार, कपिल देव, फतेह बहादुर, मनजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार और वीरेंद्र कुमार सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे। इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारी उत्तम सिंह वर्मा, राजकुमार गुप्ता, इस्माइल, ओमप्रकाश वर्मा, जागेश्वर चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष फैसल मलिक, मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा, संजय रस्तोगी, रामानंद वर्मा, प्रमोद कुमार, शाहिद अली, पन्नालाल, रईस अहमद, पप्पू वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.