जहरीले जीव के काटने से 20 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में कोहराम
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीपुर मजरे कोड़री गोपालपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी रज्जन शर्मा (20) पुत्र दुर्बल की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार रज्जन सोमवार की भोर में जानवरों के लिए घर में भूसा निकालने गया था। इसी दौरान वहां छिपकर बैठे किसी जहरीले जीव ने उसे काट लिया। शुरुआत में उसने ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ देर बाद जब तबीयत बिगड़ने लगी और बेचैनी महसूस हुई तो उसने परिजनों को बताया कि उसे किसी जीव ने काट लिया है।हालत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक रज्जन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि उसके बड़े भाई की मौत पहले एक सड़क हादसे में हो चुकी है।सूचना पर पहुंची थाना बड्डूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कार्यवाही कर रही है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.