मिशन शक्ति टीम की काउंसलिंग से पति पत्नी में सुलह टूटने से बचा परिवार

मसौली/बाराबंकी : थाना मसौली परिसर स्थित महिला हेल्प डेस्क पर बुधवार को ग्राम किन्हौली निवासी उषा पत्नी सुरेंद्र गौतम ने पति व ससुरालीजनों के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि ससुरालीजन आए दिन उन्हें परेशान करते हैं जिससे वह काफी परेशान हैं। मिशन शक्ति टीम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की। टीम के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से सुलह समझौता हो गया। उषा के पति ने भविष्य में उन्हें परेशान न करने तथा दोनों एक साथ मिलकर रहने की बात कही। काउंसलिंग में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, महिला आरक्षी रेवती और रिक्रूट महिला आरक्षी दिव्यांशी सेंगर शामिल रहीं। पीड़िता उषा ने मिशन शक्ति टीम का आभार जताते हुए कहा कि टीम के प्रयास से उनका परिवार टूटने से बच गया। इसके बाद दोनों पक्ष राजी खुशी अपने घर चले गए।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.