हेतमापुर के कटान पीड़ितों के बीच पहुंचे अयाज़ खां वा नसीम गुड्डू बाटा राहत सामग्री

बेलहरा/बाराबंकी : सूरतगंज ब्लॉक के हेतमापुर गांव में बाढ़ से हाहाकार मचा है।बाढ़ से घरों के कटने और पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे मुश्किल समय में बेलहरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अयाज़ खां बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर सामने आए।बुधवार को अयाज़ खां ने हेतमापुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने घर-घर जाकर पीड़ितों का हाल जाना और ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों परिवारों को राशन किट, साड़ी, कपड़े और नकद आर्थिक सहायता वितरित की। अयाज़ खां ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में नगर पंचायत पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर संभव मदद जारी रहेगी।राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। ग्रामीणों ने कहा कि जब पूरा इलाका पानी में डूबा है, तब चेयरमैन प्रतिनिधि का खुद आकर मदद करना सराहनीय और प्रेरणादायक है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम गुड्डू,इमरान, सलमान वारसी,क़ुरैशी, राजू ख़ान,नसीरआलम, खुर्शीद जमाल, मो.कलीम, जावेद यूसुफ, नसरे आलम,सहित आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.