बदोसराय थाने में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को बाल अधिकार व पॉक्सो कानून की दी जानकारी

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : जिला जज श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उज्जवल उपाध्याय के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के तत्वावधान में मंगलवार, 16 सितंबर को थाना बदोसराय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को बाल अधिकारों तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम-2012 (पॉक्सो एक्ट) के संबंध में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई।कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र अजीत सिंह ने करते हुए लोगों को बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा कानून में उपलब्ध संरक्षण के बारे में जागरूक किया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी राम अवतार सरोज ने ग्रामीणों से अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय पाने में आर्थिक परेशानी बाधा न बने।इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पात्र लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। शिविर में ग्रामीणों ने बाल संरक्षण कानून और निःशुल्क विधिक सहायता से जुड़ी जानकारी को उपयोगी बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.