आज 17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्तदान व सेवा कार्य कराने के निर्देश
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने मंगलवार को विकास खंड कार्यालय में पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर आज 17 सितंबर को प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न सेवा एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्य कराए जाने हैं।
उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि अपने-अपने ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी कर लें तथा इनमें अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारियों पर भी चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सतीश वर्मा, कुलदीप वर्मा, अरविंद कुमार यादव, विवेक कुमार, सुरेश चंद्र यादव, राजेश कुमार रावत, रवि रावत, तेजभान वर्मा, मनीष शुक्ला सहित सभी पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.