मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को साइबर अपराध व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मसौली/बाराबंकी : मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बुधवार को ग्राम अनूपगंज पोस्ट सआदतगंज स्थित पंचायत भवन में महिला सशक्तिकरण साइबर अपराध एवं यातायात जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी निर्देशानुसार मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने घरेलू हिंसा बाल विवाह पॉक्सो एक्ट गुड टच बैड टच साइबर अपराध मिशन शक्ति केंद्र तथा यातायात नियमों की जानकारी दी। आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करने के लिए जागरूक करते हुए 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस सेवा और 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में बताया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली लेकिन किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के उप निरीक्षक रामजी पाल,हेड कांस्टेबल बब्लू , कांस्टेबल राजकुमार, अजीत कुमार, महिला कांस्टेबल समीक्षा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इरशाद कामिल समेत  बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.