फतेहपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस DM की अध्यक्षता में 56 शिकायतें आईं
बाराबंकी / फतेहपुर - जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज शनिवार को तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन को कुल 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें सबसे ज्यादा पुलिस विभाग के 14 मामले, खाद्य एवं रसद विभाग के 12, राजस्व और विद्युत विभाग के 9-9 मामले शामिल रहे। मौके पर केवल 7 मामलों का ही तत्काल निस्तारण हो सका। जिसमें राजस्व के 3, खाद्य एवं रसद के 2, विद्युत और पुलिस का 1-1 मामला निपटाया गया। शेष 49 मामले लंबित रह गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह, क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया, तहसीलदार वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय, हर्ष कुमार दिवाकर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवशेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.