त्रिलोकपुर में पीएम प्रणाम योजना के तहत किसान गोष्ठी और उर्वरक पाठशाला का आयोजन
बाराबंकी : कस्बा त्रिलोकपुर में पीएम प्रणाम योजना के तहत किसान गोष्ठी और उर्वरक पाठशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य "संतुलित खाद अपनाएं, धरती मां को बचाएं" रहा।कार्यक्रम का आयोजन कृभको द्वारा एम-पैक्स त्रिलोकपुर में किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी अंगद सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता खुशबू राय, एम-पैक्स त्रिलोकपुर के सभापति राजेश चंद वर्मा, वरिष्ठ असिस्टेंट उर्वरक पीसीएफ सुधीर और कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी राहुल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पीसीएफ स्टाफ, समिति सचिव सहित करीब 120 किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अधिकारी राहुल सिंह द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माला और शॉल पहनाकर स्वागत कर किया गया। गोष्ठी में राहुल सिंह ने किसानों को कृभको के विभिन्न उत्पादों, उनके प्रयोग की विधि और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मिट्टी परीक्षण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि कृभको द्वारा निःशुल्क मृदा परीक्षण की सुविधा दी जा रही है।मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद सिंह ने किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरक और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने सहकारी समितियों को सशक्त बनाने और प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। सहायक विकास अधिकारी खुशबू राय ने किसानों की समस्याएं सुनीं और कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर किसान व समिति सदस्य उमाकांत मिश्रा, सुरेश शुक्ला, कमलेश वर्मा, रिंकल वर्मा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। अंत में क्षेत्रीय अधिकारी राहुल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.