गणेश मंदिर में सजी मनमोहक झांकियां रातभर गूंजते रहे जयकारे

मसौली बाराबंकी। कस्बा बड़ागांव के मोहल्ला नालीपार स्थित गणेश मंदिर परिसर में गुरुवार की रात सूर्या झांकी परिवार के कलाकारों ने मनमोहक  झांकियों की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों ने भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, भगवान शंकर-पार्वती, हनुमान जी, मां दुर्गा और माता काली की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मंदिर परिसर में डटे रहे। धार्मिक प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।कार्यक्रम में अध्यक्ष शेषनारायण यादव, उपाध्यक्ष दीपक यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक चौहान, बृजेश वर्मा, नरेंद्र चौहान, मास्टर राकेश कश्यप, डॉ. पिंटू चौहान, विनोद चौहान, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर  - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.