किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में मजार शरीफ पर भंडारा, हजारों जायरीन ने की शिरकत
मसौली के सुरसंडा, बाराबंकी। ग्राम पंचायत सुरसंडा स्थित हजरत मखदूम अब्दुल करीम शाह व हजरत फजल करीम शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार शरीफ पर नौचंदी चांद की चार तारीख एवं 11वीं शरीफ रबीउल आखिर के अवसर पर गुरुवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे हजारों जायरीन ने शिरकत की। भंडारे में जायरीन के लिए दाल, रोटी सहित विभिन्न खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई। मजार शरीफ पर पहुंचे लोगों ने दुआएं कीं और इसके बाद भंडारे में प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मजार परिसर में जायरीन की काफी भीड़ रही। भंडारे को सफल बनाने में किसान यूनियन भानु के प्रदेश महामंत्री खालिद खान, मंडल अध्यक्ष अयोध्या रवि, मंडल अध्यक्ष अयोध्या युवा सोनू, युवा सचिव अयोध्या पवन, मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या एतबार अली, मंडल महामंत्री रजी अहमद, मंडल सचिव अवस्थी, अली वारिस, मुन्ना कुरैशी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इस दौरान पत्रकार शाहिद हुसैन खान, पत्रकार रहमान अली खान, भोलू, रिजवान, रेहान, मोनू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जायरीन की सेवा की तथा भोजन वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.